Skip to main content









उत्तराँचल उत्थान परिषद प्रतिवर्ष 16 जुलाई से 15 अगस्त तक सम्पूर्ण प्रदेश में हरेला पर्व के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित करती है।
हरेला उत्तराखंड से प्रारम्भ होकर राष्ट्रिय जन अभियान बन चुका है।
इस अभियान में प्रतिवर्ष पाँच सौ से अधिक कार्यकर्ता सहभागी होते है।
उत्तराखंड सरकार ने भी इस कार्यक्रम को अंगीकार किया है और वह प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में फलदार, चारेदार, इमारती लकड़ी के पौधों का आरोपण करती है। समाज में धीरे – धीरे यह भाव विकसित हो रहा है की यदि भावी पीढ़ी को स्वस्थ एवम बलिष्ठ रखना है तो विकृत होते पर्यावरण को सुधारना होगा इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा वृक्ष लगाना ही एक मात्र उपाय है हरेला के इस अभियान से उत्तराखंड की आर्थिकी भी सबल होगी ।




9 नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज हैं. पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया.



